लाइव न्यूज़ :

सहकारिता क्षेत्र की वृद्धि के लिये प्रभु की अध्यक्षता में विकास मंच का गठन

By भाषा | Updated: March 24, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में सहकारी विकास मंच (सीडीएफ) का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार लाना और उसे नई गति प्रदान करना है।

प्रभु ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘सीडीएफ का गठन सहकारिता क्षेत्र में सुधार और उसे नई गति देने के लिये किया गया है ताकि भविष्य में क्षेत्र की वृद्धि सुनिश्चित हो सके।’’

भारत के जी-20 और जी-7 में शेरपा तथा राज्यसभा सदस्य प्रभु मंच के संस्थापक चेयरमैन होंगे।

मंच के सदस्य में इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी, कृभको के चेयरमैन चंद्रपाल सिंह यादव, एनसीयूआई (नेशनल कोऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया) के अयक्ष दिलीप सांघवी, नेशनल कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन मंगल जीत राय और एनएजीसीयूबी (नेशनल फेडरेशन ऑफ अरबन कोऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटीज लि.) के चेयरमैन ज्योतिन्द्र मेहता शामिल हैं।

प्रभु ने कहा कि फिलहाल बैंक, डेयरी, उर्वरक, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि समेत विभिन्न सहकारी संस्थाओं के सदस्यों की संख्या 28 करोड़ हैं। ये प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पीएसीएस) के जरिये सभी गांवों को जोड़ते हैं।

उन्होंने कहा कि मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री उदय योजना से स्वयं को जोड़ते हुए काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम