लाइव न्यूज़ :

बजट में बुनियादी ढांचे पर जोर से पर्यटन क्षेत्र के विकास को मिलेगी गति: पर्यटन सचिव

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बजट में बुनियादी ढांचा के निर्माण पर जोर है और इससे घरेलू तथा अंतरराष्ट्री सैलानियों के लिये संपर्क सुविधा बेहतर होगी एवं पर्यटन क्षेत्र की वृद्धि में मदद मिलेगी।

मंत्रालय के लिये बजट आबंटन के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2021-22 के लिये बजट में पर्यटन मंत्रालय के लिये 2,026.77 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है। यह 2020-21 के संशोधित बजट अनुमान 1,260 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सचिव ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 के लिये सालाना खर्च के लिये आबंटित राशि 2020-21 के संशोधित अनुमान के मुकाबले 61 प्रतिशत अधिक है। प्रस्तावित 2,026.77 करोड़ रुपये के बजट आबंटन में से करीब 950 करोड़ रुपये का उपयोग विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर पर्यटन से जुड़ी ढांचागत सुविधाओं को सृजित करने में किया जाएगा। वहीं करीब 670 करोड़ रुपये पर्यटन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में खर्च किये जाएंगे।’’

सिंह ने कहा कि शेष राशि का उपयोग अन्य योजनाओं के वित्त पोषण में किया जाएगा। इनमें सेवा प्रदाताओं के लिये क्षमता निर्माण समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें भरोसा है कि बजट में जिस तरीके से बुनियादी ढांचा पर जोर दिया गया है, उससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिये संपर्क सुविधा बेहतर होगी। एक्सप्रेसवे के विकास से इन मार्गों पर स्थित पर्यटन स्थलों के लिये संपर्क सुविधा अच्छी होगी। इससे पर्यटन क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें