लाइव न्यूज़ :

महामारी के बावजूद दिसंबर में कार्बन उत्सर्जन का स्तर बढ़ा

By भाषा | Updated: March 2, 2021 17:32 IST

Open in App

पेरिस, दो मार्च (एपी) वैश्विक ऊर्जा से संबंधित कार्बन डाईऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में पिछले साल दिसंबर में वर्ष 2019 के इसी माह के मुकाबले हल्की वृद्धि दर्ज की गयी है। महामारी के कारण उत्सर्जन के स्तर में तीव्र कमी दिखी थी, वह कुछ समय के लिये ही थी।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार तेल, गैस और कोयले के उत्पादन और उपयोग के कारण उत्सर्जन दिसंबर 2020 में इससे पूर्व वर्ष के इसी माह के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक रहा।

पेरिस स्थित अंतर-सरकारी एजेंसी ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां बढ़ने और स्वच्छ ऊर्जा नीतियों के अभाव के कारण कई देशों में कोरोना वायरस महामारी से पहले की तुलना में अधिक उत्सर्जन देखा जा रहा है।

एजेंसी के कार्यकारी निदेशक फतीह बिरोल ने कहा, ‘‘पिछले साल के अंत में उत्सर्जन में तेजी एक चेतावनी है कि हमने दुनिया भर में स्वच्छ ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा देने के लिये बहुत कुछ नहीं किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकारें उपयुक्त ऊर्जा नीतियों के साथ तेजी से आगे नहीं बढ़ती हैं, तो इससे वैश्विक उत्सर्जन में 2019 को विभाजक वर्ष बनाने का दुनिया के लिये ऐतिहासिक अवसर खतरे में पड़ सकता है।’’

वैज्ञानिकों ने पूर्व में अनुमान जताया था कि सीओ2 उत्सर्जन में 2020 में 7 प्रतिशत की कमी आ सकती है। इसका कारण महामारी के कारण लोगों का अपने घरों में रहना है।

बिरोल ने कहा, ‘‘हमारे पास जो आंकड़े हैं, वे बताते हैं कि हम कार्बन गहन कारोबार में फिर से लौट रहे हैं।’’

ग्लोबल वार्मिंग के लिये जिम्मेदार ग्रीन हाउस गैस में मुख्य रूप से कार्बन डाईऑक्साइड है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?