लाइव न्यूज़ :

बिजली निगमों में निदेशक पद पर दलित अभियंताओं को प्रतिनिधित्व देने की मांग

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:33 IST

Open in App

लखनऊ, आठ मार्च उत्तर प्रदेश पॉवर आफीसर्स एसोसिएशन ने विभिन्न बिजली निगमों में निदेशक के पद पर दलित अभियंताओं को अनिवार्य रूप से प्रतिनिधित्व देने और बिजली कम्पनियों में रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है।

एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने यहां बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आठ सदस्यीय एक प्रतिनिधिमण्डल ने सोमवार को राज्य के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

वर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल ने बिजली विभाग के सभी निगमों में निदेशक के पद पर दलित अभियंताओं को अनिवार्य रूप से तैनात करने की मांग की। उन्होंने बताया कि बसपा के शासनकाल को छोड़ दें तो विभाग के विभिन्न निगमों में निदेशक पद पर दलित अधिकारियों की तैनाती न के बराबर रही है।

वर्मा ने कहा कि प्रतिनिधिमण्डल ने मंत्री के सामने यह भी मांग रखी कि राज्य की सभी बिजली कम्पनियों में रिक्त हुए पदों पर जल्द भर्ती की जाए।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान वर्ष 2005 से पहले निकले विज्ञापन के आधार पर भर्ती किए गए कर्मियों को पेंशन का लाभ देने, बिलिंग व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रबंधन स्तर से निर्णय लिए जाने एवं विगत दिनों प्रोन्नत बैकलॉग बैच के अधिशाषी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर पदोन्नति किये जाने की मांग उठाई।

वर्मा ने कहा कि मंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?