लाइव न्यूज़ :

भारतीय बायोगैस संघ की 'कचरे से ऊर्जा' योजना जारी रखने की मांग

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:00 IST

Open in App

(परामर्श: यह खबर बृहस्पतिवार को जारी हुई थी। पांचवें पैरा में आंकड़े में सुधार के साथ पुन: जारी)

नयी दिल्ली, 26 नवंबर भारतीय बायोगैस संघ (आईबीए) ने नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह केंद्र सरकार से मिलने वाली वित्तीय मदद से चलने वाली 'कचरे से ऊर्जा' योजना को जारी रखे।

आईबीए के अध्यक्ष ए आर शुक्ला ने बायोगैस के समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसे सरकार को केंद्रीय वित्तीय सहायता कार्यक्रम से चलने वाली योजनाओं के जरिये प्रोत्साहन देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बायोगैस एवं बायो-सीएनजी संयंत्र कचरे के निपटान एवं प्रदूषण-रोधी इकाइयों के तौर पर काम करते हैं। इसके अलावा ये संयंत्र जैविक खाद एवं गैसीय ईंधन भी पैदा करते हैं।

आईबीए प्रमुख ने कहा कि इतनी अहम भूमिका निभाने के बावजूद बायोगैस परियोजनाओं को दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में चालू वित्त वर्ष में कोई स्पष्टता नहीं है।

उन्होंने कहा, "अगर समूचे देश की बायोगैस क्षमता का दोहन किया जाए तो सालाना 6.2 करोड़ टन बायो-सीएनजी के अलावा 65.8 करोड़ टन (रिपीट करोड़ टन) जैविक खाद पैदा हो सकती है। इससे जीवाश्म ईंधन के आयात में करीब 35 प्रतिशत और सिंथेटिक उर्वरक के आयात में करीब 27 प्रतिशत की कमी आ सकती है।"

सरकार ने वर्ष 2023 तक करीब 5,000 बायोगैस संयंत्रों की स्थापना में सहयोगी भूमिका निभाने का लक्ष्य रखा है। आईबीए ने कहा है कि अगर कृषि भूमि पर बायो-सीएनजी संयंत्र लगाने की मंजूरी जैसे कदम उठाए जाएं तो इसमें और तेजी लाई जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार