लाइव न्यूज़ :

आईसीआरआईईआर के निदेशक, मुख्य कार्यकारी बनाये गये विश्वबैंक के दीपक मिश्रा

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च विश्व बैंक में कार्यरत दीपक मिश्रा को अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संबंधों पर भारतीय अनुसंधान परिषद (आईसीआरआईईआर) का अगला निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी बनाया गया है।

आईसीआरआईईआर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मिश्रा वृहद अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं निवेश के वैश्विक चलनों पर विश्वबैंक में अभ्यास प्रबंधक हैं।

बयान में कहा गया कि मिश्रा रजत कथूरिया का स्थान लेंगे, जो एक सितंबर 2012 से आईसीआरआईईआर के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

बयान में कहा गया कि मिश्रा विश्वबैंक में विभिन्न पदों पर रहे हैं। अर्थव्यवस्था को लेकर उनके विविध शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं।

विश्वबैंक में शामिल होने से पहले वह टाटा मोटर्स, फेडरल रिजर्व बोर्ड और यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में भी काम कर चुके हैं।

ओडिशा में जन्मे मिश्रा ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमए (अर्थशास्त्र) और मैरीलैंड विश्वविद्यालय से पीएचडी (अर्थशास्त्र) किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?