लाइव न्यूज़ :

पांच विद्युत कम्पनियों के कर्मचारियों को बोनस/अनुग्रह राशि भुगतान का निर्णय

By भाषा | Updated: November 3, 2021 21:36 IST

Open in App

जयपुर, तीन नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की पांच विद्युत कम्पनियों के कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए बोनस/ अनुग्रह राशि का भुगतान करने का निर्णय किया है।

गहलोत ने इसके लिए विद्युत विभाग से प्राप्त प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।

प्रस्ताव के अनुसार, विद्युत कम्पनियों के कर्मचारी राज्य कर्मचारियों के संबंध में दिनांक 25 अक्टूबर, 2021 को जारी आदेश के अनुरूप बोनस/अनुग्रह राशि के हकदार होंगे।

गहलोत के इस निर्णय से विद्युत कम्पनियों के करीब 60 हजार 700 कर्मचारी लाभान्वित होंगे और लगभग 40.00 करोड़ रूपये अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

निर्णय के अनुसार, राज्य सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही पुनरीक्षित वेतन नियम 2017 के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के स्तर का वेतन ले रहे विद्युत कम्पनियों के कर्मचारियों को यह लाभ मिलेगा।

बोनस/ अनुग्रह राशि की गणना वर्ष 2020-21 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7 हजार रुपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी। इसके तहत राज्य सरकार के आदेश दिनांक 25-10-2021 के अनुरूप प्रत्येक कार्मिक को अधिकतम 6 हजार 774 रुपए तदर्थ बोनस मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब