लाइव न्यूज़ :

कर्ज की लागत वाजिब रहेगी, जी-सेक के प्रतिफल में स्थिरता बनी रहेगी: आर्थिक मामलों के सचिव

By भाषा | Updated: February 5, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज ने कहा कि सरकार अगले वित्त वर्ष में वाजिब दर पर करीब 12 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के प्रतिफल की दर चालू वित्त वर्ष के बराबर ही रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि 2021-22 के लिये जो उसने रिकार्ड कर्ज लेने की योजना बनायी है, उससे ऋण की मांग होने पर निजी कंपनियों के लिये कोष की कमी नहीं हो।

बाजार में पर्याप्त नकदी के कारण सरकार के लिये कोष की लागत 2020-21 में कम हुई है।

सरकार के 12.80 लाख करोड़ रुपये के बड़े उधार कार्यक्रम के बावूजद कोष की लागत पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 0.8 से 1.0 प्रतिशत कम रही।

वित्त वर्ष 2020-21 की पहली छमाही में बांड पर निवेश का औसत प्रतिफल 5.82 प्रतिशत था। यह पिछले वित्त वर्ष के औसत निवेश प्रतिफल से करीब एक प्रतिशत कम है। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान सरकार के कर्ज के लिये औसत प्रतिफल 6.58 प्रतिशत था।

हाल के 10 साल की अवधि वाल सरकारी बांड (जी-सेक) नीलामी में ब्याज दर (कूपन रेट) 5.85 प्रतिशत थी।

सचिव ने कहा, ‘‘आने वाले वर्ष के लिये दरें यथोचित होंगी...यह मौजूदा स्तर पर होगी। हो सकता है 0.05 से 0.1 प्रतिशत इधर-उधर हो।’’

उन्होंने कहा कि बाजार उधारी के अलावा सरकार के समक्ष अन्य विकल्प भी हैं। इसमें राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा कोष (एनएसएसएफ) और बहुपक्षीय एजेंसियां शामिल हैं।

बजाज ने पीटीटाई-भाषा से कहा, ‘‘अगर निजी क्षेत्र आता है, हमें उनके लिये कोष की उपलब्धता सुनिश्चित करने में खुशी होगी।’’

सरकार 2021-22 में बाजार से 12.05 करोड़ रुपये कर्ज लेगी जो चालू वित्त वर्ष के अनुमानित 12.80 लाख से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?