लाइव न्यूज़ :

मैक्रोटेक डेवलपर्स पर कर्ज का बोझ पहली तिमाही में 23 प्रतिशत घटकर 12,435 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स पर शुद्ध रूप से कर्ज का बोझ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 23 प्रतिशत घटकर 12,435 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने अपने कर्ज को कम कर 10,000 करोड़ रुपये से नीचे लाने का लक्ष्य रखा है।

निवेशकों के समक्ष प्रस्तुतीकरण में मैक्रोटेक डेवलपर्स ने कहा कि जून तिमाही के अंत तक उसपर शुद्ध रूप से 12,435 करोड़ रुपये का कर्ज था। 31 मार्च, 2021 तक यह 16,076 करोड़ रुपये था। कंपनी अपनी संपत्तियों का विपणन लोढ़ा ब्रांड नाम से करती है।

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम चालू वित्त वर्ष के अंत तक अपने कर्ज को 10,000 करोड़ रुपये से नीचे लाने के लिए सही राह पर हैं।’’

प्रस्तुतीकरण में कंपनी ने कहा कि उसके कर्ज की औसत लागत जून तक 0.7 प्रतिशत घटकर 11.6 प्रतिशत पर आ गई है। मार्च, 2021 तक यह 12.3 प्रतिशत थी।

मैक्रोटेक डेवलपर्स आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के बाद अप्रैल में सूचीबद्ध हुई थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घर खरीदारों से कंपनी का संग्रह चार गुना होकर 1,714 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 384 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित