लाइव न्यूज़ :

लिंक्डइन के 50 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का डेटा लीक होने की बात, कंपनी ने दावा खारिज किया

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल लिंक्डइन के 50 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का व्यक्ति ब्योरा (डेटा) लीक हो गया है और इसे कथित तौर पर बिक्री के लिए रखा गया है। हालांकि, पेशेवर नेटवर्किंग मंच ने इन दावों का खंडन करते हुए कहा कि किसी भी निजी सदस्य के खाते का डेटा प्रभावित नहीं हुआ है।

साइबरन्यूज की रिपोर्ट में दावा किया है कि एक चर्चित हैकर मंच ने लिंक्डइन के 50 करोड़ यूजर्स के डाटा को स्क्रैप कर (निकालकर) बिक्री के लिए पेश किया है। इसके अलावा पोस्ट के लेखक ने इस अवधारणा के प्रमाण के नमूने के रूप में 20 लाख रिकॉर्ड और लीक किए हैं।

इनमें प्रयोगकर्ताओं का पूरा नाम, ई-मेल पता, फोन नंबर और कार्यस्थल की सूचना आदि शामिल है। हालांकि, रिपोर्ट में यह खुलासा नहीं किया गया है कि इस लीक से भारत के कितने प्रयोगकर्ता प्रभावित हुए हैं।

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा है कि उसने इसकी जांच की है। यह वास्तव में विभिन्न वेबसाइट और कंपनियों से जुटाया गए आंकड़ा है।

कंपनी ने कहा कि यह लिंक्डइन के डेटा पर सेंध नहीं है और किसी भी निजी सदस्य का ब्योरा लीक नहीं हुआ है।

डेटा को स्क्रैप करने से तात्पर्य किसी वेबसाइट से आंकड़े निकालने की स्वचालित प्रक्रिया से है। यह शोध की दृष्टि से उपयोगी होता है और इससे तेजी से बड़े आंकड़ों को नकल किया जा सकता है। लेकिन डेटा स्क्रैपिंग से संरक्षित सामग्री मसलन व्यक्तिगत ब्योरे में सेंध भी लग सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर