लाइव न्यूज़ :

डैनफॉस, आईआईएससी ने प्राकृतिक रेफ्रिजरेंट्स को बढ़ावा देने के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:43 IST

Open in App

बेंगलुरू, 15 फरवरी डैनफॉस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को कहा कि उसने प्राकृतिक रेफ्रिजरेंट्स के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि सहयोग का उद्देश्य प्राकृतिक या सीओटू (कार्बन डाई ऑक्साइड) आधारित रेफ्रिजरेंट्स के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक अनुसंधान व प्रशिक्षण केंद्र विकसित करना है।

शीत श्रृंखला व प्रशीतन उद्योग में रेफ्रिजरेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन और क्लोरोफ्लोरोकार्बन जैसे पारंपरिक रेफ्रिजरेंट्स ग्लोबल वार्मिंग में योगदान करते हैं। ये पराबैंगनी किरणों से धरती की रक्षा करने में सहायक ओजोन परत को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

हाल के दिनों में अमोनिया और सीओटू आधारित रेफ्रिजरेंट, आर744 (सीओटू) और आर290 (प्रोपेन) जैसे प्राकृतिक रेफ्रिजरेंट के उपयोग में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?