लाइव न्यूज़ :

डाबर इंडिया को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य उत्पादों की मांग मजबूत होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई एफएमसीजी प्रमुख डाबर इंडिया के अध्यक्ष अमित बर्मन की राय है कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य देखरेख उत्पादों और दवाओं की मांग मजबूत है और इससे कोविड-19 महामारी की स्थिति के बिगड़ने पर विशेष रुचि से क्रय किए जाने वाले उत्पादों के कारोबार में किसी भी नुकसान की भरपाई हो सकती है।

बर्मन ने वर्ष 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों के नाम संदेश में कहा, " महामारी की दूसरी लहर के उभरने और भविष्य में एक और लहर उठने से आने वाले महीनों में हमें उससे जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है" .

उन्होंने लिखा है, "....तथ्य यह है कि महामारी खत्म नहीं हुई है।"

बर्मन ने कहा, "हम पिछले साल की तुलना में महामारी से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं। हम अपने उत्पादों की उपलब्धता में न्यूनतम व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने के पिछले साल से ली गई सीख को भी लागू कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि हालांकि स्थिति बदल रही है, मगर कंपनी के कारखाने अपेक्षाकृत सामान्य आधार पर काम करना जारी रखे हैं। बर्मन ने कहा, "हम आयुर्वेदिक हेल्थकेयर उत्पादों और दवाओं के लिए मजबूत उपभोक्ता मांग के रुझान से भी प्रोत्साहित हैं, जो कि महामारी की लहर के बिगड़ने की स्थिति में विशेष रुचि के उत्पादों के कारोबार में किसी भी नुकसान की भरपाई कर सकता है।’’

डाबर इंडिया ने कहा कि आयुर्वेद को मुख्यधारा बनाने और इसे उपभोक्ता घरों तक पहुंचाने के अपने प्रयासों के तहत, कंपनी ने डाबर आरोग्य की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य - हमारे आयुर्वेदिक ज्ञान की जमा पूंजी, आयुर्वेद डॉक्टरों के पैनल और ऑनलाइन परामर्श की सुविधा" के साथ टेलीमेडिसिन के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक उपचार प्रदान करना है।

कंपनी ने एक्सपर्ट मार्केट रिसर्च कंसल्टेंट सर्विसेज डेटा का हवाला देते हुए कहा, 'आयुर्वेदिक उत्पादों का बाजार वर्ष 2021 से 2026 के बीच 15 प्रतिशत की वर्ष दर वर्ष दर से बढ़ने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?