लाइव न्यूज़ :

DA Hike: केंद्र सरकार के बाद इस राज्य ने 8 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशन भोगियों को दिया तोहफा, तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 21:06 IST

DA Hike: राजस्थान सरकार बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1435 करोड़ रुपए का वित्तीय भार वहन करेगी। एक जनवरी 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअप्रैल, 2022 के वेतन से इसका नकद भुगतान किया जाएगा।31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर दी जा रही थी।पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा।

जयपुरः केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बढ़ती महंगाई से क्षतिपूर्ति को लेकर बुधवार को महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दी। इससे केंद्र सरकार के 1.16 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनभोगियों को देय महंगाई राहत की दर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को बुधवार को मंजूरी दी। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को एक जनवरी 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी।

पहले राज्य कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर दी जा रही थी। गहलोत सरकार के इस निर्णय का लाभ राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 के आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब आठ लाख अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही चार लाख 40 हजार पेंशन भोगियों को मिलेगा।

यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी मिलेगा। उसके अनुसार कर्मचारियों की एक जनवरी, 2022 से 31 मार्च, 2022 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि, सामान्य प्रावधायी निधि-2004 या सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी।

अप्रैल, 2022 के वेतन से इसका नकद भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी तुरंत प्रभाव से राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1435 करोड़ रुपए का वित्तीय भार वहन करेगी।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो