लाइव न्यूज़ :

सीमा शुल्क विभाग ने जनवरी-अक्टूबर में जब्त खतरनाक सामान की 1,700 खेपों का निपटान किया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर सीमा शुल्क विभाग ने जनवरी से अक्टूबर 2021 के बीच जब्त किए गए खतरनाक सामानों की 1,700 खेपों का निपटान किया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने निर्देश दिया है कि निपटान की प्रक्रिया की निगरानी की जाए और इसे तेजी से पूरा किया जाए। इसके अलावा सीमा शुल्क के तहत अन्य प्रभाग भी संबंधित विभागों (राज्य सरकारों सहित) के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि खतरनाक सामग्री का 90 दिन की अवधि के भीतर निपटान किया जाए।

बयान में कहा गया है, ‘‘जनवरी, 2021 और अक्टूबर, 2021 के बीच सीमा शुल्क क्षेत्रों से सुरक्षित या जब्त किए गए खतरनाक सामानों की 1,700 से अधिक खेपों का सुरक्षित तरीके से निपटान किया गया है।’’

रसायन, इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट आदि सहित अस्पष्ट या लावारिस या जब्त खतरनाक सामान की खेपों का निपटान, सीमा शुल्क विभाग के स्थानों पर किया जाने वाला एक सतत अभ्यास है।

इनमें अक्सर ऐसा सामान होता है जिनका आयात मौजूदा नीति के अनुसार अंकुश के तहत आता है और उनके आयात के लिए लाइसेंस की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे सामान प्रतिबंधित सामग्री की प्रकृति के भी हो सकते हैं जिन्हें आयात करने की अनुमति नहीं है, जिन्हें देश में तस्करी करने का प्रयास किया जाता है।

मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के जब्त खतरनाक सामान को एक अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जिसमें अपील के प्रावधान भी होते हैं, जिससे निपटान प्रक्रिया में अधिक समय लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें