लाइव न्यूज़ :

बीपीसीएल के प्रमुख केन्द्रों पर ग्राहक सुविधा स्टोर खोलेगी क्यूब हाइवेज

By भाषा | Updated: November 13, 2020 21:39 IST

Open in App

मुंबई, 13 नवंबर सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने प्रमुख राजमार्गों पर ग्राहक सुविधा केंद्र खोलने के लिये क्यूब हाइवेज के साथ हाथ मिलाया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों विशेषकर ट्रक चालकों को मूल्य वर्धित सेवाएं मुहैया कराना है।

एक बयान में कहा गया कि इसके तहत बीपीसीएल के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर नये ब्रांडेड खाद्य बिक्री स्थल, सुविधा स्टोर, शौचालय आदि खुलेंगे। इस नये ब्रांड का नाम ‘घर आउटलेट’ होगा। इस तरह का पहला बिक्री केन्द्र बेंगलूरू के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग- सात पर बीपी- होसुर में तैयार हुआ है। इसका प्रबंधन क्यूब हाईवेज करेगा।

क्यूब हाइवेज सिंगापुर की एक कंपनी है। इसने भारत में कुछ सड़क व राजमार्ग परियोजनाओं में निवेश किया है।

बीपीसीएल ने इसी तरह की सेवाएं प्रदान करने के लिये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ भी समझौता किया है। इसके तहत पेट्रोल पंपों पर मूल्यवर्धित सेवायें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसमें प्रमुख राजमागोंर् पर इस तरह के सेवा केन्द्र खोले जाते हैं जो कि देश की इस दूसरी सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी द्वारा चलाये जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर