लाइव न्यूज़ :

फसल बीमा दावे 2020-21 में 60 प्रतिशत घटकर 9,570 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: October 31, 2021 12:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत 2020-21 के फसल वर्ष में इससे पिछले साल की तुलना में किसानों के फसल बीमा दावे 60 प्रतिशत घटकर 9,570 करोड़ रुपये रह गए। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इसकी वजह यह है कि साल के दौरान प्रमुख फसलों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि, 2020-21 और 2019-20 के फसल वर्ष के लिए सरकार ने ज्यादातर फसल बीमा दावों का निपटान कर दिया है। 2019-20 के फसल वर्ष में फसल बीमा दावे 27,398 करोड़ रुपये रहे थे।

पुरानी फसल बीमा योजनाओं में सुधार के साथ पीएमएफबीवाई की शुरुआत 2016-17 में हुई थी। इस योजना के परिचालन दिशानिर्देशों में रबी 2018 और खरीफ 2020 में संशोधन किया गया था। इसका मकसद किसानों तक योजना का लाभ उचित तरीके से समय पर पहुंचाना था।

आंकड़ों के अनुसार, 2020-21 में 612 लाख किसानों ने 445 लाख हेक्टेयर कृषि भूमिा का बीमा कराया। इसके तहत बीमित राशि 1,93,767 करोड़ रुपये थी।

साल 2020-21 में कुल दावे 9,570 करोड़ रुपये रहे। खरीफ सत्र के लिए बीमा दावे 6,779 करोड़ रुपये और रबी सत्र के लिए 2,792 करोड़ रुपये रहे।

कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘2020-21 में 9,570 करोड़ रुपये के बीमा दावे उल्लेखनीय रूप से काफी कम रहे। इसकी वजह यह है कि साल के दौरान प्रमुख फसलों का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।’’

इस दौरान सबसे अधिक 3,602 करोड़ रुपये के फसल बीमा दावे राजस्थान से आए। उसके बाद 1,232 करोड़ रुपये के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 1,112.8 करोड़ रुपये के साथ हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा।

फसल वर्ष 2019-20 में 613 लाख किसानों ने 501 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि का बीमा कराया था। इसमें बीमित राशि 2,19,226 करोड़ रुपये थी।

फसल वर्ष 2019-20 में खरीफ सत्र में 21,496 करोड़ रुपये के बीमा दावे आए। वहीं रबी सत्र के लिए यह आंकड़ा 5,902 करोड़ रुपये रहा।

फसल वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक 6,757 करोड़ रुपये के बीमा दावे महाराष्ट्र से आए। उसके बाद 5,992 करोड़ रुपये के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 4,921 करोड़ रुपये के साथ राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित