लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में बैंकों का ऋण 3.2 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 14:35 IST

Open in App

मुंबई, 17 जनवरी बैंकों का ऋण चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) के दौरान 3.2 प्रतिशत बढ़कर 107.05 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंकों का ऋण 2.7 प्रतिशत बढ़ा था।

वहीं 27 मार्च, 2020 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का अग्रिम 103.72 लाख करोड़ रुपये रहा था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में बैंकों की जमा 8.5 प्रतिशत बढ़कर 147.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंकों की जमा में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। बैंकों को निवेश का सुरक्षित विकल्प माना जाता है। इस वजह से बैंकों की जमा में बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, एक जनवरी, 2021 को समाप्त पखवाड़े में सालाना आधार पर बैंकों का ऋण 6.7 प्रतिशत और जमा 11.5 प्रतिशत बढ़ी है।

केयर रेटिंग्स ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि बैंकों की ऋण वृद्धि महामारी के शुरुआती महीनों के स्तर पर पहुंच गई है। मार्च और अप्रैल, 2020 में बैंकों की ऋण वृद्धि औसतन 6.5 प्रतिशत रही थी।

एक जनवरी, 2021 को समाप्त पखवाड़े में बैंकों की यह ऋण वृद्धि 18 दिसंबर, 2020 को समाप्त पखवाड़े की तुलना में हुई है। इसकी वजह खुदरा ऋण की मांग अधिक होना है।

हालांकि, ऋण की वृद्धि पिछले साल की समान अवधि तीन जनवरी, 2020 के 7.5 प्रतिशत की तुलना में कम रही है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि बैंक संपत्ति गुणवत्ता से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखते हुये कर्ज देने में सतर्कता बरत रहे हैं।

हाल ही में जारी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के मुताबिक, दबाव के परिदृश्य को देखते हुये सभी बैंकों की सकल गैर- निष्पादित संपत्तियों में सितंबर 2021 तक 13.5 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है जो कि पिछले 22 साल में सर्वाधिक होगी। एक साल पहले सितंबर 2020 में यह 7.5 प्रतिशत पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल