लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने एलसीएलटी, एनसीएलएटी को अनुबंध समाप्त करने के अधिकार में हस्तक्षेप से आगाह किया

By भाषा | Updated: November 23, 2021 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) को किसी अनुबंध को समाप्त करने के लिए एक पक्ष के अनुबंधात्मक अधिकार के साथ हस्तक्षेप पर आगाह किया। शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि कोई अनुबंध कॉरपोरेट कर्जदार के दिवाला होने से संबंधित आधार से जुड़े नहीं हैं, तो न्यायाधिकरण के अवशिष्ट अधिकार को लागू नहीं किया जा सकता।

शीर्ष अदालत ने कहा कि भले ही दिवाला के संबंध में अनुबंधात्मक विवाद उत्पन्न होता है, एक पक्ष को अनुबंध समाप्त करने से तभी रोका जा सकता है जब वह कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) की सफलता के लिए केंद्र में हो।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि हम एनसीएलटी और एनसीएलएटी को एक अनुबंध को समाप्त करने के एक पक्ष के अधिकार के साथ हस्तक्षेप के संबंध में सावधान करना चाहते हैं।

शीर्ष अदालत ने एनसीएलएटी के जून, 2020 के आदेश के खिलाफ एक याचिका पर 25 पृष्ठ का फैसला सुनाया। एनसीएलएटी ने नोटिस जारी करने के मामले में एनसीएलटी द्वारा पारित एक अंतरिम आदेश को बरकरार रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित