लाइव न्यूज़ :

नई ऊंचाई पर पहुंचा देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 4.55 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 648.7 अरब डॉलर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2024 19:37 IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह विदेशी मुद्राभंडार में वृद्धि का लगातार तीसरा सप्ताह है। इससे पहले के सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा था। पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 648.56 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी मुद्रा भंडार 17 मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयाभारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह विदेशी मुद्राभंडार में वृद्धि का लगातार तीसरा सप्ताह हैइससे पहले के सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा था

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मई को समाप्त सप्ताह में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह विदेशी मुद्राभंडार में वृद्धि का लगातार तीसरा सप्ताह है। इससे पहले के सप्ताह में यह 2.56 अरब डॉलर बढ़कर 644.15 अरब डॉलर रहा था। पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 648.56 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 17 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.36 अरब डॉलर बढ़कर 569.01 अरब डॉलर हो गयी। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 57.19 अरब डॉलर हो गया। 

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.17 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 16.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.33 अरब डॉलर रही। 

इनपुट - भाषा 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा