लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नोएडा में 1200 से ज्यादा कंपनियों में काम शुरू, 50 से ज्यादा बिल्डरों ने भी फिर से किया श्रीगणेश

By भाषा | Updated: May 9, 2020 05:44 IST

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार को 850 उद्योगों को 57 हजार कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि 1600 फैक्ट्रियों के प्रबंधकों ने उद्योग शुरू करने का आवेदन दिया था, जिनमें 750 के आवेदन को खारिज कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के चलते गौतम बुद्ध नगर में बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों तथा वाणिज्यिक संस्थानों पर लटके ताले अब खुलने लगे हैं। शुक्रवार तक करीब ढाई हजार संस्थानों को काम शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है और 1200 से ज्यादा उद्योगों तथा 50 से ज्यादा बिल्डरों ने काम शुरू भी कर दिया है।

कोविड-19 के चलते गौतम बुद्ध नगर में बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों तथा वाणिज्यिक संस्थानों पर लटके ताले अब खुलने लगे हैं। शुक्रवार तक करीब ढाई हजार संस्थानों को काम शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है और 1200 से ज्यादा उद्योगों तथा 50 से ज्यादा बिल्डरों ने काम शुरू भी कर दिया है।

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार को 850 उद्योगों को 57 हजार कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि 1600 फैक्ट्रियों के प्रबंधकों ने उद्योग शुरू करने का आवेदन दिया था, जिनमें 750 के आवेदन को खारिज कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 20 बिल्डरों को 3,300 कर्मचारियों/ श्रमिकों के साथ निर्माण की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि 50 अन्य उद्योग/ वाणिज्य निर्माण की अनुमति दी गई है, जिसमें करीब 3000 श्रमिक काम करेंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण की 30 परियोजनाओं को काम करने की अनुमति दी गई है, जिनमें 650 श्रमिक काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कुछ वाणिज्यिक संस्थानों, बिल्डरों व फैक्ट्रियों को काम करने की अनुमति दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि 806 उद्योगपतियों ने अपनी कंपनी चलाने के लिए आवेदन किया था। जिसमें आज 201 उद्योगों को चलाने की अनुमति दी गई है। 588 लोगों के आवेदन को निरस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि 74 बिल्डरों को काम करने की अनुमति ग्रेटर नोएडा में दी गई है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कुछ कारखानों तथा बिल्डरों को काम करने की अनुमति दी गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियानॉएडानोएडा समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम