लाइव न्यूज़ :

कोरोना अर्थव्यवस्था का दुश्मन! गोल्डमैन सैश का अनुमान, वित्त वर्ष 2020-21 में 1.6% रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2020 08:43 IST

बैंकिंग समूह गोल्डमैन सैश ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते संकट के साथ पिछले दो हफ्तों में गोल्डमैन सैश की वैश्विक टीम ने अनुमान लगाया है कि 2020 में मंदी की संभावना दिखाई दे रही है। वित्त वर्ष 2019-20 में देश की आर्थिक वृद्धि दर के घट कर पांच फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देगोल्डमैन सैश ने बुधवार (8 अप्रैल) को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 1.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।इससे पहले 3.3 प्रतिशत पूर्वानुमान लगाया गया था। 

कोरोना वायरस के चलते दुनिया की अर्थव्यवस्था पर संकट मंडरा रहा है। इस साल मंदी आने की बात कही जा रही है। इस बीच वैश्विक बैंकिंग समूह गोल्डमैन सैश ने बुधवार (8 अप्रैल) को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि 1.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि इससे पहले 3.3 प्रतिशत पूर्वानुमान लगाया गया था। 

बैंकिंग समूह ने कहा है कि COVID-19 के बढ़ते संकट के साथ पिछले दो हफ्तों में गोल्डमैन सैश की वैश्विक टीम ने अनुमान लगाया है कि 2020 में मंदी की संभावना दिखाई दे रही है। वित्त वर्ष 2019-20 में देश की आर्थिक वृद्धि दर के घट कर पांच फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। 

भारत को कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण 25 मार्च से लॉकडाउन किया हुआ है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की बात कही जा रही है, जिसको लेकर उपभोक्ताओं और व्यवसायों के बीच भय का वातावरण उत्पन्न हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इससे पहले वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी में 5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था। 

इससे पहले साख निर्धारण और अन्य सेवाएं देने वाली अमेरिकी कंपनी फिच सोल्यूशंस ने कहा है कि भारत का राजकोषीय घाटा 2020-21 में जीडीपी के 6.2 प्रतिशत तक जा सकता है, जबकि सरकार ने इसके 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिये दिया गया आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज हैं। 

उसने कहा था कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये जारी लॉकडाउन और उसके व्यापक प्रभाव के कारण राजस्व संग्रह पर दबाव पड़ेगा और सरकार को अपने खर्च के वित्त पोषण को लेकर मजबूरन अतिरिक्त कर्ज या केंद्रीय बैंक से अधिक लााभांश लेना पड़ सकता है।

फिच सोल्यूशंस के अनुसार संशोधित अनुमान के पीछे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आर्थिक गतिविधियों में नरमी के परिणास्वरूप राजस्व संग्रह कम रहने और आर्थिक झटकों से निपटने के लिये अधिक व्यय की आशंका है। कमजोर आर्थिक गतिविधियों से 2020-21 में राजस्व संग्रह में एक प्रतिशत की गिरावट आ सकती है, जबकि पूर्व में इसमें 11.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)कोरोना वायरसभारतीय अर्थव्यवस्था
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

कारोबार'ग्रोथ रेट में भारत, चीन और अमेरिका से आगे, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जमकर सराहा

कारोबारभारत 2028 तक बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और 2030 तक अपर मिडिल-क्लास इनकम वाला देश

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख