लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का असर, सेंसेक्स करीब 807 अंक का गोता लगाया, निवेशकों की चिंता बढ़ी

By भाषा | Updated: February 24, 2020 17:24 IST

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 806.89 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 40,363.23 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 251.45 अंक यानी 2.08 प्रतिशत टूटकर 11,829.40 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्दे सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। टाटा स्टील में सर्वाधिक 6.39 प्रतिशत की गिरावट आयी।

भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार गिरावट आयी और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 807 अंक का गोता लगाया। चीन में कोरोना वायरस के नये मामले आने के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली दबाव का असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 806.89 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 40,363.23 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 251.45 अंक यानी 2.08 प्रतिशत टूटकर 11,829.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। टाटा स्टील में सर्वाधिक 6.39 प्रतिशत की गिरावट आयी। उसके बाद ओएनजीसी, मारुति, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

इस बीच, खतरनाक कोरोना वायरस के तेजी से चीन के बाहर दूसरे देशों में फैलने की रिपोर्ट है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये चिंताजनक संकेत है। दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस मामलों में तीव्र वृद्धि के बाद देश में सतर्कता बढ़ गयी है। वहीं इटली और ईरान ने भी बचाव को लेकर उल्लेखनीय कदम उठाये हैं। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने भी आगाह किया कि खतरनाक कोरोना विषाणु पहले से कमजोर वैश्विक अर्थव्यवस्था को और संकट में डाल सकता है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस देश का सबसे बड़ा स्वास्थ्य आपात स्थिति है। चीन में इस विषाणु के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,592 पहुंच गयी है। दुनिया के अन्य बाजारों में सियोल का शेयर बाजार नीचे आया। दक्षिण कोरिया में भी कोरोना विषाणु के संक्रमण से 161 और लोगों के मारे जाने की खबर से शेयर बाजार नीचे आया। इस विषाणु के कारण वहां अबतक 763 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के बाद यह दूसरा देश है जहां इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा शंघाई, तोक्यो और हांगकांग के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इटली के मिलान का एफटीएसई एमआईबी 4 प्रतिशत से अधिक नीचे आया। इटली में विषाणु के कारण चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीमुंबईकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!