लाइव न्यूज़ :

Accenture Layoff: इस दिग्गज आईटी कंपनी में अब बड़ी छंटनी, 19 हजार लोगों की जाएगी नौकरी

By विनीत कुमार | Updated: March 24, 2023 08:12 IST

माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ट्विटर और मेटा जैसी कई दिग्गज टेक कंपनियों के बाद अब Accenture ने भी बड़ी छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी 19 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगी।

Open in App

नई दिल्ली: आईटी सर्विस फर्म एक्सेंचर (Accenture) पीएलसी ने गुरुवार को कहा कि वह अपने यहां लगभग 19,000 नौकरियों में कटौती करेगी और अपनी वार्षिक आय और लाभ अनुमानों को कम करेगी। कंपनी की ओर से ये फैसला उस समय किया गया है जब दुनिया भर में पहले से भी कई बड़ी कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है।

कंपनी ने कहा है कि अगले 18 महीनों में लगभग 19,000 लोगों को नौकरी से हटाया जाएगा। यह संख्या कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 2.5 प्रतिशत है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जूली स्वीट ने एक बयान में कहा, 'हम वित्तीय वर्ष 2024 और उसके बाद भी अपने व्यापार और अपने लोगों में निवेश जारी रखते हुए महत्वपूर्ण विकास के अवसरों के लिए अपनी लागत कम करने को लेकर कदम उठा रहे हैं।'

गौरतलब है कि इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ट्विटर और मेटा जैसी कई टेक कंपनियां पहले से ही इस छंटनी की लहर की चपेट में हैं। ऐसे में एक्सेंचर नौकरी में कटौती करने वाली दिग्गज आईटी कंपनियों की सूची में शामिल होने वाली एक और फर्म बन गई है।

इससे पहले अमेजन 18,000 कर्मचारी, माइक्रोसॉफ्ट ने 11,000, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने दो चरणों में 21000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर चुकी है। अमेजन ने हाल में और 9 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बात कही है। मेटा 11 हजार लोगों को निकाल चुकी है और इस साल दस हजार नौकरियां और जाएंगी।

टॅग्स :नौकरीअमेजनमेटामाइक्रोसॉफ्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम