लाइव न्यूज़ :

निवेशकों को छूट देने की नहीं बल्कि सुविधाएं देने की प्रतिस्पर्धा हो: ठाकरे

By भाषा | Updated: February 20, 2021 21:11 IST

Open in App

मुंबई, 20 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि राज्यों के बीच निवेशकों को छूट देने की नहीं बल्कि उन्हें सुविधाएं देने की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये।

ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की एक आभासी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का मुद्दा भी उठाया और केंद्र की फसल बीमा योजना में बदलाव का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्य विद्युत दरों या भूमि की कीमतों के संबंध में निवेशकों को रियायतें देते हैं। सौदेबाजी होती है... निश्चित रूप से प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये लेकिन यह रियायतों के संदर्भ में आर्थिक नहीं हो। प्रशासनिक दक्षता और सुविधाओं की पेशकश में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिये।’’

ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार को निवेश के बारे में कुछ मानदंड तय करने चाहिये और सिर्फ निवेश होने वाली धनराशि पर ध्यान न देकर उससे सृजित होने वाले रोजगार पर भी गौर करना चाहिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जय जवान और जय किसान के अलावा जय कामगार कहने की जरूरत है। औद्योगिक विकास को रोजगार के मामले में गिना जाना चाहिये, न कि निवेश की गयी राशि के आधार पर।’’

ठाकरे ने यह भी कहा कि हमारी प्रतिस्पर्धा आपस में न होकर अन्य देशों से होनी चाहिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद महाराष्ट्र ने पिछले एक साल में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये।

कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि किसान इसका सबसे बड़ा खामियाजा भुगत रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?