लाइव न्यूज़ :

कॉरपोरेट कर की दर बढ़ने से कंपनियां अमेरिका नहीं छोड़ेंगी : बाइडन

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्वास जताया है कि कॉरपोरेट कर की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव से कंपनियां देश से बाहर नहीं जाएंगी। व्हाइस हाउस में सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बाइडन ने यह बात कही।

बाइडन ने कहा कि उनके कॉरपोरेट कर की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव से कंपनियां अमेरिका छोड़कर नहीं जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कर की दर 36 प्रतिशत थी। अब यह घटकर 21 प्रतिशत रह गई है। अब हम 28 प्रतिशत कर की बात कर रहे हैं। सभी का मानना है कि कर यह दर सबके लिए उपयुक्त है।

एक सवाल के जवाब में बाइडन ने कहा, ‘‘फॉर्च्यून 500 की 51 या 52 कंपनियों ने तीन साल में कर के रूप में एक पैसा नहीं दिया है। आप इस चीज को समझें।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह परिस्थितियों में बदलाव का पूरा प्रयास करेंगे जिससे अमेरिका शेष दुनिया से प्रतिस्पर्धा कर सकेगा।

बाइडन ने कहा, ‘‘दुनियाभर में सभी देश बुनियादी ढांचे में अरबों-अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। हम यही काम यहां करेंगे।’’

इस बीच, अमेरिका वित्त मंत्री जैनेट येलेन ने कहा है कि कर प्रतिस्पर्धा के दबाव को कम करने और कॉरपोरेट कर में कमी से बचने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।

येलेन ने कहा, ‘‘हम जी20 के देशों के साथ काम कर रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर न्यूनतम कॉरपोरेट कर की दर पर सहमति बनाई जा सके और इस ‘दौड़’ को रोका जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान