लाइव न्यूज़ :

गंभीर स्टॉक स्थिति वाले ताप बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति में प्राथमिकता दें कंपनियां

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:26 IST

Open in App

सरकार ने कोयला कंपनियों को स्टॉक की ‘गंभीर’ स्थिति वाले ताप बिजलीघरों को प्राथमिकता के आधार पर कोयले की आपूर्ति करने का विशेष निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि इन संयंत्रों में कोयले का भंडार अगले कुछ दिन में स्थिर हो जाएगा। देश की ताप बिजली इकाइयों में कोयला संकट की खबरों के बीच सरकार ने यह कदम उठाया है। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘कोयला सचिव ने कोयला कंपनियों को विशेष निर्देश दिया है कि वे ऐसे ताप बिजली संयंत्रों को कोयला आपूर्ति में प्राथमिकता दें, जिनमें कोयले के भंडार की स्थिति गंभीर है।’’ इसके अलावा कोयला कंपनियों से कहा गया है कि वे उन खानों से कोयला उठाने पर जोर दें जहां भंडार का स्तर ऊंचा है। मंत्रालय ने कहा कि मानसून के दौरान ताप बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति की निगरानी मंत्रालय दैनिक आधार पर बिजली और रेल मंत्रालय तथा कोयला कंपनियों के सहयोग से कर रहा है। बयान में कहा गया है कि कोयला सचिव ने 27 अगस्त और 30 अगस्त को सभी कोयला कंपनियों के साथ आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

भारतAssam Coal Mine: कोयला खदान में फंसे एक और मजदूर का शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतMadhya Pradesh:भोपाल में देश भर के खनिज मंत्रियों की कॉन्फ्रेंसः CM मोहन यादव बोले- मैं मानता था कि माइनिंग विभाग काजल की कोठरी, पर केंद्र की नीतियों से भरोसा बढ़ा और पारदर्शिता आई हैं

कारोबारनिशांत सक्सेना का ब्लॉग: घटने वाली है कोयले की वैश्विक मांग

भारतधनबाद में अवैध खनन के दौरान खदान धंसी, 3 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम