वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:51 IST2021-12-14T19:51:04+5:302021-12-14T19:51:04+5:30

Commodity exports up 27.16 percent at $30.04 billion in November | वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर

वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर देश का वस्तुओं का निर्यात नवंबर में 27.16 प्रतिशत बढ़कर 30.04 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सरकार की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नवंबर, 2020 में निर्यात 23.62 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में आयात 56.58 प्रतिशत के उछाल से 52.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया। एक साल पहले समान महीने में आयात 33.81 अरब डॉलर रहा था।

नवंबर में व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 10.19 अरब डॉलर था।

देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) नवंबर में अनुमानत: 50.36 अरब डॉलर रहा है। यह पिछले साल के समान महीने से 22.80 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Commodity exports up 27.16 percent at $30.04 billion in November

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे