लाइव न्यूज़ :

राजस्व मुकदमों को सुव्यवस्थित करने के लिये प्रौद्योगिक मंच बनाने के लिये समिति गठित: केन्द्र ने कहा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 22:27 IST

Open in App

केंद्र ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्क्ष करों से जुड़े मामलों से संबंधित अपील दायर करने की प्रक्रिया दुरूस्त करने के लिये प्रौद्योगिकी मंच विकसित करने को लेकर एक समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष नेशनल इनफॉमेटिक्स सेंटर में ई-अदालत परियोजना की अगुवाई कर रहे आशीष शिरधोनकर होंगे। सोलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायाधीश एम आर शाह की पीठ को बताया कि समिति तीन महीने में अपना काम पूरा करेगी और इसके सदस्य राजस्व विभाग, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) तथा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) से होंगे। पीठ ने इसे अच्छा कदम करार दिया और कहा कि शिरधोनकर ई-अदालत परियोजना के मुख्य स्तंभ हैं और उम्मीद है कि इससे केंद्र के कर मामलों में मुकदमें दुरूस्त होंगे। मेहता ने कहा कि समिति मंच के विकास पर नजर रखेगी और अन्य संबंधित पक्षों के साथ समन्वय करेगी। ‘‘...हम जल्दी ही मंच देखने की उम्मीद कर रहे हैं।’’ पीठ ने कहा कि अब कहा जा सकता है कि चीजें सही दिशा में जा रही हैं और मामले को सुनवाई के लिये तीन महीने बाद सूचीबद्ध किया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह शीर्ष अदालत ने कहा था कि नागरिक के रूप में न्यायाधीशों को राजस्व हानि के बारे में चिंता है। न्यायालय ने केंद्र से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान मामलों से संबंधित अपील दाखिल करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में तेजी लाने के लिए कहा था। न्यायालय ने सरकार से समिति गठित करने के बारे में अधिसूचना जारी करने को कहा। इस माह की शुरूआत में शीर्ष अदालत ने अपील दायर करने की प्रक्रिया को कारगर बनाने के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में वित्त विभाग के अधिकारियों की विफलता पर गंभीर आपत्ति जताई थी और चेतावनी दी थी कि वह उनके खिलाफ अवमानना ​​​​शुरू करने तथा कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?