लाइव न्यूज़ :

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, 100 रुपये तक घट गए दाम, जानें डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: August 1, 2023 08:24 IST

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 99.75 रुपये की कटौती की गई है। नई कीमतें आज से लागू होंगी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कमी की गई है। नए आदेश के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 99.75 रुपये की कटौती की गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नई कीमतें आज से प्रभावी होंगी।

नई कीमत लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाले एक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,680 रुपये होगी। हालांकि, घरेलू एलपीजी के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल, सरकारी तेल कंपनियां अक्सर हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। इससे पहले चार जुलाई 2023 को कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली चार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

बहरहाल, नई कीमतें लागू होने के बाद कोलकाता में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1895.50 से घटकर 1802.50 रुपये हो गए हैं। मुंबई में 1733.50 रुपये से कम होकर 1633.40 रुपये हो गए हैं। चेन्नई में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1945.00 रुपये से घटकर अब 1852.50 रुपये होगी।

बताते चलें कि कमर्शियल LPG सिलेंडर के उलट 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। इसमें आखिरी बार पहली मार्च 2023 को 50 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। इसके बाद से इसके दाम स्थिर बने हुए हैं।

टॅग्स :LPG
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबारभारत के पास 60 दिनों का कच्चा तेल भंडार मौजूद, आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित, केंद्र सरकार ने दी जानकारी

भारतLPG बुकिंग को लेकर फैली कंफ्यूजन, सरकार ने नियमों को किया क्लियर; जानें क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम