लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक कोयला खान नीलामी: सीजी नेचुरल रिर्सोसेज ने खरगांव कोयला ब्लॉक के सबसे ऊंची बोली लगायी

By भाषा | Updated: August 4, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त सीजी नेचुरल रिर्सोसेज छत्तीसगढ़ स्थित खरगांव कोयला ब्लॉक के लिये सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। वहीं प्रकाश इंडस्ट्रीज ने इसी राज्य में स्थित भास्करपारा खदान के लिये सबसे ऊंची बोली लगायी है।

कोयला मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के तहत दूसरे दौर की बोली के तीसरे और आखिरी दिन की नीलामी में श्रीसत्य माइन्स प्राइवेट लि. झारखंड स्थित कोयला ब्लॉक के लिये सबसे बड़ी बोलीदाता रही।

बयान में कहा गया है कि सीजी नेचुरल रिसोर्सेज ने छत्तीसगढ़ में खरगांव कोयला खदान के आरक्षित मूल्य पर छह प्रतिशत जबकि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने राज्य में भास्करपारा खदान के लिए आरक्षित मूल्य पर 55.75 प्रतिशत अधिक की बोली लगायी।

​​श्रीसत्य माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने झारखंड में बुराखाप स्मॉल पैच ब्लॉक के आरक्षित मूल्य पर 54.50 प्रतिशत अधिक की बोली लगायी।

तीसरे दिन छत्तीसगढ़ के दो कोयला ब्लॉक और झारखंड के एक कोयला ब्लॉक की इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नीलामी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट