लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में कोयला आयात 30 प्रतिशत बढ़कर 2.2 करोड़ टन पर

By भाषा | Updated: June 27, 2021 12:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जून देश का कोयला आयात अप्रैल में 30.3 प्रतिशत बढ़कर 2.22 करोड़ टन पर पहुंच गया। आपूर्ति चिंता तथा मानसून से पहले कोयले का भंडारण करने की वजह से आयात बढ़ा है।

एमजंक्शन सर्विसेज के अस्थायी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। पिछले साल अप्रैल में भारत का कोयला आयात 1.70 करोड़ टन रहा था।

एमजंक्शन सर्विसेज ने कहा, ‘‘अप्रैल, 2021 में प्रमुख और गैर-प्रमुख बंदरगाहें से भारत का कोयला और कोक आयात पिछले साल के समान महीने से 30.3 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल, 2021 में आयात 2.22 करोड़ टन रहा है, जो इससे पिछले साल समान महीने में 1.70 करोड़ टन था।’’

एमजंक्शन सर्विसेज लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘मानसून से पहले भंडारण की मांग और आपूर्ति चिंता के बीच समीक्षाधीन महीने में कोयला आयात बढ़ा है। हाल के समय में आपूर्ति प्रभावित होने से वैश्विक बाजारों में कोयले की कीमतें बढ़ी हैं।’’

एमजंकशन टाटा स्टील और सेल का संयुक्त उद्यम है। यह एक बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी है जो कोयले पर शोध रपट भी प्रकाशित करती है।

अप्रैल में कुल आयात में नॉन-कोकिंग कोयले का हिस्सा 1.53 करोड़ टन रहा, जो पिछले साल समान महीने में 1.22 करोड़ टन था। वहीं इस दौरान कोकिंग कोयले का आयात बढ़कर 47.4 लाख टन पर पहुंच गया, जो अप्रैल, 2020 में 32.3 लाख टन था।

वित्त वर्ष 2020-21 में कुल कोयला और कोक आयात 21.59 करोड़ टन रहा, जो 2019-20 के 24.71 करोड़ टन से 12.6 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर