लाइव न्यूज़ :

कोयला संकट: चार दिन से कम कोयला भंडार वाले बिजलीघरों की संख्या घटकर 61 हुई

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर तापीय बिजलीघरों में कोयले की स्थिति सामान्य होने की ओर बढ़ रही है और चार दिनों से कम समय का कोयला (भंडार की बेहद गंभीर स्थिति) वाले ‘नॉन-पिट हेड’ यानी खानों से दूर स्थित कोयला संयंत्रों की संख्या में कमी आई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक चार दिनों से भी कम समय का कोयला भंडार वाले संयंत्रों की संख्या रविवार को घटकर 61 रह गई, जो एक हफ्ते पहले 70 थी।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार चार दिनों से कम कोयले वाले गैर-पिट हेड परियोजनाओं की संख्या 17 अक्टूबर को 61 थी, जबकि यह आंकड़ा 10 अक्टूबर को 70 और तीन अक्टूबर को 64 था।

देश में ताप बिजली संयंत्रों में ईंधन की कमी को देखते हुए कोयला भंडार की स्थिति में सुधार महत्वपूर्ण है।

सीईए 1,65,000 मेगावाट से अधिक की कुल उत्पादन क्षमता वाले 135 ताप बिजली संयंत्रों के कोयला भंडार की स्थिति की निगरानी करता है।

आंकड़ों से यह भी पता चला कि शून्य कोयला भंडार वाले बिजली संयंत्रों की संख्या घटकर 16 हो गई है, जबकि एक सप्ताह पहले ये संख्या 17 थी।

एक दिन के कोयला भंडार वाले संयंत्रों की संख्या 17 अक्टूबर को 25 रही, जबकि 10 अक्टूबर को यह संख्या 26 थी।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस सप्ताह के अंत में देश के कई हिस्सों में सर्दी की शुरुआत और भारी बारिश के साथ बिजली की मांग में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों से हालात और बेहतर होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो