लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तनः विदर्भ सहित मराठवाड़ा और खानदेश में कपास, सोयाबीन, चना और गेहूं की पैदावार प्रभावित

By सैयद मोबीन | Updated: July 7, 2021 21:49 IST

हर चीज की तरह मिट्टी की भी एक क्षमता होती है. इसी क्षमता के अनुसार उसकी उत्पादकता होती है लेकिन हम क्षमता से अधिक पैदावार हासिल करने का प्रयास करते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनतीजे में ज्यादा उत्पाद हासिल होने के बजाय उत्पादकता कम होती जा रही है.अनुपात का सही तरीके से पालन किया गया तो हम सस्टेनेबल डेवलपमेंट कर सकेंगे.मिट्टी पर अपनी क्षमता से अधिक बोझ आता है. नतीजे में उत्पादकता में कमी आती है.

नागपुरः महाराष्ट्र में जलवायु परिवर्तन की वजह से विदर्भ सहित मराठवाड़ा और खानदेश में लगातार फसलों खासकर कपास, सोयाबीन, चना और गेहूं की पैदावार प्रभावित हो रही है.

 

भविष्य में भी इसका प्रभाव दिखाई देने का अनुमान है. इसका खुलासा हाल ही में आई इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल कम्युनिटीज की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है. इस संदर्भ में नीरी के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख डॉ. जय शंकर पाण्डेय ने लोकमत समाचार को बताया कि जलवायु परिवर्तन के साथ ही ज्यादा उत्पादन हासिल करने के चक्कर में पैदावार घट रही है.

उन्होंने कहा कि हर चीज की तरह मिट्टी की भी एक क्षमता होती है. इसी क्षमता के अनुसार उसकी उत्पादकता होती है लेकिन हम क्षमता से अधिक पैदावार हासिल करने का प्रयास करते हैं. नतीजे में ज्यादा उत्पाद हासिल होने के बजाय उत्पादकता कम होती जा रही है.

उन्होंने कहा कि सतत विकास यानी सस्टेनेबल डेवपलमेंट के लिए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, फॉरेस्ट, एग्रीकल्चर एंड रेसीडेंशियल (आईसीएफएआर) एक्टिविटीज के अनुपात का पालन करना जरूरी है. इस अनुपात का सही तरीके से पालन किया गया तो हम सस्टेनेबल डेवलपमेंट कर सकेंगे.

यदि इसमें किसी एक में भी कमी या ज्यादती हुई तो इसका हाल वैसा ही होगा जैसा खाने में नमक, हल्दी, तेल, मिर्च आदि के कम या ज्यादा होने पर होता है. उन्होंने कहा कि पहले कृषि उत्पादकता लेने के लिए कुछ वर्षों के अंतराल से जमीन को बगैर पैदावार लिए वैसे ही छोड़ा जाता था, जिससे उत्पादकता बढ़ने में मदद मिलती थी लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिखता है बल्कि एक के बाद एक ज्यादा उत्पादन हासिल करने पर जोर दिया जाता है. इससे मिट्टी पर अपनी क्षमता से अधिक बोझ आता है. नतीजे में उत्पादकता में कमी आती है.

हर जिले के लिए बनें पर्यावरण स्वास्थय कार्ड

उन्होंने कहा कि आईसीएफएआर का अनुपात हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग होगा. इसके लिए जरूरी है कि हर जिले के लिए पर्यावरण स्वास्थय कार्ड बनाया जाए और इसके अनुसार ही संबंधित जिले में सभी एक्टिविटीज को अंजाम दिया जाए. इस पर अमल करने में संबंधित क्षेत्रों से जुड़े हर स्तर के लोगों को भी इसमें शामिल करना जरूरी है ताकि इसके अधिकाधिक सकारात्मक परिणाम दिखाई दे सके.

यह है रिपोर्ट

इंस्टीट्यूट फॉर सस्टेनेबल कम्युनिटीज की महाराष्ट्र में कृषि पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव शीर्षक वाली रिपोर्ट में पिछले तीस साल (1989 से 2018) के सप्ताहवार आंकड़ों का विश्लेषण कर राज्य के विदर्भ, खानदेश, मराठवाड़ा के आठ जिलों में होने वाली (वर्ष 2021 से 2050 तक) बारिश और पड़ने वाली गर्मी के आंकड़ों का पूर्वानुमान लगाया गया है. इसके अनुसार राज्य में उगाई जाने वाली चार प्रमुख फसलें - सोयाबीन, कपास, गेहूं और चना इससे प्रभावित हो सकती हैं.

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल