लाइव न्यूज़ :

Chiranjeevi Health Insurance Scheme: आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोगों को राहत, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रीमियम नहीं भरना होगा, जानें कौन-कौन जांच फ्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 4, 2023 11:34 IST

Chiranjeevi Health Insurance Scheme: मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क पंजीकरण का दायरा सभी ई.डब्ल्यू.एस. (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोगों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रीमियम नहीं भरना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।सरकार ने इसके लिये 425 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। कार्यक्रम में 771 करोड़ रुपये के 249 कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।

Chiranjeevi Health Insurance Scheme: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क पंजीकरण का दायरा सभी ई.डब्ल्यू.एस. (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि आठ लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोगों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रीमियम नहीं भरना होगा।

सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के आठ लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिये 425 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है। कार्यक्रम में 771 करोड़ रुपये के 249 कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। उन्होंने 10 चिरंजीवी जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस और 25 मोबाइल फूड टेस्टिंग एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से अबतक प्रदेश के लगभग करोड़ों परिवार जुड़ चुके हैं। गहलोत ने कहा कि इस योजना के तहत गुर्दे, दिल, जिगर, अस्थि मज्जा प्रतिरोपण जैसे मंहगे इलाज भी निःशुल्क किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में आईपीडी एवं ओपीडी मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार व निःशुल्क एमआरआई, एक्स-रे तथा सीटी स्केन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

अस्पताल के साथ हुए मसौदा समझौता के तहत हृदय रोग से पीड़ित 314 बच्चों और अन्य लोगों की निशुल्क सर्जरी की गई है। अस्पतालों में निःशुल्क दवा व उपचार भी इसका हिस्सा है। ब्रिटिश अनुसंधान के अनुसार जो बीमारियां पहले 75 साल की आयु में होती थी, वह अब 50 साल की आयु में हो रही है, जिसके लिए मुख्य रूप से जलवायु परिवर्तन व खान-पान की बदलती आदतें जिम्मेदार हैं। 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोतHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम