लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारतीय नाविकों वाले वाणिज्यिक जहाजों के प्रवेश पर रोक की खबरों को खारिज किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:33 IST

Open in App

बीजिंग, 27 जुलाई चीन ने भारतीय नाविकों (क्रू) वाले वाणिज्यिक जहाजों पर गैर-आधिकारिक प्रतिबंध की खबरों को खारिज किया है। चीन ने कहा है कि उसने अपने बंदरगाहों पर भारतीय क्रू वाले वाणिज्यिक जहाजों के लंगर डालने पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है और इस तरह की खबरें ‘सहीं’ नहीं हैं।

गैर-आधिकारिक प्रतिबंध संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि संबंधित विभागों से विचार-विमर्श के बाद यह तथ्य सामने आया है कि चीन ने इस तरह का कोई अंकुश नहीं लगााया है।

उन्होंने कहा कि मीडिया में आईं इस तरह की खबरें सही नहीं हैं।

इससे पहले अखिल भारतीय नाविक और सामान्य श्रमिक संघ ने हजारों भारतीय नाविकों की नौकरियों को बचाने के लिए केंद्र सरकार की मदद मांगी थी। संघ का कहना था कि कंपनियां उन्हें चीन जाने वाले जहाजों के लिए भर्ती नहीं कर रही हैं।

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को लिखे एक पत्र में नाविक के निकाय ने दावा किया है कि इस कारण से 20,000 से अधिक नाविक ‘घर’ पर हैं।

यूनियन ने अपने ट्विटर हैंडल पर डाले गए पत्र में कहा, ‘‘मार्च, 2021 से कोई भी जहाज चीन के बंदरगाह पर पहुंच रहा है और उस पर यदि भारतीय नाविकों का दल है तो सरकार उन जहाजों को प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?