लाइव न्यूज़ :

सीईएसएल ने आंध्र सरकार के कर्मचारियों को 25,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन देने के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 12:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र की कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) ने आंध्र प्रदेश के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विकास निगम (एनआरईडीकैप) के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत राज्य सरकार के 25,000 कर्मचारियों को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

एक बयान के मुताबिक एनआरईडीकैप के साथ हुए इस समझौते के तहत आंध्र प्रदेश के राज्य सरकार के कर्मचारियों को ये इलेक्ट्रिक वाहन मुहैया कराए जाएंगे और जरूरत के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

आंध्र प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 25,000 दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के साथ आंध्र प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहनों की दिशा में बढ़ाना है। हम ई-परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में और कई कदम उठाएंगे।’’

समझौते के तहत सीईएसएल और एनआरईडीकैप इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग अवसंरचना भी तैयार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो