लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों को जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिये 6,000 करोड़ रुपये की आठवीं किस्त जारी की

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर वित्त मंत्रालय ने राज्यों के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजे में कमी की भरपाई के लिए सोमवार को छह हजार करोड़ रुपये की आठवीं साप्ताहिक किस्‍त जारी की है।

इस तरह अब तक राज्यों/ संघ शासित प्रदेशों को इस माध्यम से 48,000 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘इसमें से 5,516.60 करोड़ रुपये 23 राज्यों को जारी किए गए हैं। इसके अलावा तीन संघ शासित प्रदेशों.... दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी को 483.40 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।’’

शेष पांच राज्‍यों... अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और सिक्किम में जीएसटी लागू करने से उनके राजस्‍व में कोई गिरावट नहीं आई।

केंद्र ने जीएसटी के क्रियान्वयन की वजह से राज्यों के राजस्व में अनुमानित 1.10 लाख करोड़ रुपये की भरपाई के लिए अक्टूबर में विशेष ऋण सुविधा शुरू की थी। इस सुविधा के तहत केंद्र द्वारा राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की ओर से ऋण लिया जाता है।

अब तक केंद्र द्वारा राज्यों को 23 अक्टूबर, दो नवंबर, नौ नवंबर, 23 नवंबर, एक दिसंबर, सात दिसंबर, 14 दिसंबर और 21 दिसंबर को किस्त जारी की गई है।

केंद्र ने कहा कि इस सप्ताह कर्ज 4.19 प्रतिशत के ब्याज पर लिया गया गया। अब तक केंद्र सरकार इस सुविधा के तहत औसतन 4.69 प्रतिशत के ब्याज पर 48,000 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर