लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने पैक्ड और लेबल खाद्य पदार्थों पर बढ़ाया 5 फीसदी जीएसटी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की वापस लेने की मांग

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 18, 2022 16:58 IST

केंद्र सरकार ने सोमवार से 25 किलो की पैकिंग से कम वजन वाले अनाज, दाल और आटे जैसे खाद्य पदार्थों पर 5 फीसदी जीएसटी की दर से लागू करने की घोषणा की। जिसका विरोध करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उसे वापस लेने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार जनता के दुख-दर्द की परवाह किये बिना लगातार टैक्सों में इजाफा कर रही हैकेंद्र सरकार जनता को महंगाई से राहत देने की बजाय उन्हें जीएसटी के भंवरजाल में ढकेल रही हैकेंद्र फौरन पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर लगाए गए 5 फीसदी जीएसटी को वापस ले

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र से मांग की कि वह पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर नए सिरे से लगाए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को फौरन वापस ले। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस संबंध में प्रेस से बात करते हुए कहा, "आज के वक्त में जब पूरा देश महंगाई और वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि का सामना कर रहा है तो ऐसे में केंद्र द्वारा पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने से जनता को दोहरी मार पड़ रही है। इस कारण से खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। लिहाजा मैं केंद्र से लेबल वाले खाद्य पदार्थों से जीएसटी वापस लेने की मांग करता हूं।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली देश का इकलौता राज्य है, जो अपने यहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली, यात्रा जैसी बुनियादी सुविधाओं को मुफ्त मुहैया करवाकर महंगाई से राहत देने का काम कर रहा है। लेकिन लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर लगे नये जीएसटी से जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्र की नीतियों की आलोचना करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को महंगाई से राहत देने की बजाय उन्हें जीएसटी के भंवरजाल में ढकेल रही है। रोजमर्रा के जीवन में बढ़ची हुई महंगाई से आम जनता त्रस्त है लेकिन केंद्र सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है, उसका एकमात्र लक्ष्य है अपने खजाने को भरने का और यही कारण है कि वो जनता के दुख-दर्द की परवाह किये बिना लगातार टैक्स में इजाफा कर रही है।

इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा कि देश में चुनी हुई लोकत्रांतिक सरकार इसलिए आती है वो जनता के हित के लिए काम करे। उनके हिसाब से अपने नीति का निर्माण करे लेकिन मौजूदा सरकार को जनता से कोई लेनादेना नहीं है। हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका की स्थिति देखकर भी केंद्र सरकार महंगाई के खतरे को नहीं भांप रही है और आने वाले वक्त में उसे इसका खामयाजा चुकाना होगा।

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने सोमवार से 25 किलो की पैकिंग से कम वजन वाले अनाज, दाल और आटे जैसे खाद्य पदार्थों पर 5 फीसदी जीएसटी की दर से लागू करने की घोषणा की है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालजीएसटीCentral Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम