लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों से एथनाल क्षमता स्थापित करने में उद्यमियों की सुविधा के लिए कहा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी केंद्र ने शुक्रवार को राज्य सरकारों से कहा कि वे एक सरकारी योजना के तहत एथनाल उत्पादन इकाइयां स्थापित करने में उद्यमियों को सुविधा प्रदान करें और ऐसी परियोजना के लिए जमीन तथा पर्यावरण विभाग की मंजूरी की व्यवस्था करें।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की योजना के तहत कंपनियों को एथनाल उत्पादन क्षमता के विस्तार करने या फीड स्टॉक से पहली पीढ़ी के एथनाल के उत्पादन की नयी डिस्टिलरी स्थापित करने के लिए रियायती ऋण दिया जाता है।

इस साल 14 जनवरी को अधिसूचित की गई योजना को सरकार ने वर्ष 2022 तक पेट्रोल के साथ एथनाल के 10 प्रतिशत और वर्ष 2025 तक 20 प्रतिशत के सम्मिश्रण करने के लक्ष्य रखते हुए घोषित किया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने हाल ही में भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) सहित राज्यों की सरकारों और उद्योग संघों के साथ एक आभासी बैठक की और उनसे योजना को बढ़ावा देने और उद्यमियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राज्य सरकारों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस परियोजना के लिए भूमि की व्यवस्था , जल्द से जल्द पर्यावरणीय स्वीकृति प्रप्ति करने और भट्टियां स्थापित करने में मदद करें।’’

यह भी सुझाव दिया गया था कि हर राज्य को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक संचालन समिति का गठन करना चाहिए और इसमें राज्य उत्पाद शुल्क प्राधिकरण, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उद्योग विभाग, उद्योग संघों, उद्यमियों और केंद्र सरकार के अधिकारियों को भी शामिल किया जाना चाहिये ताकि मासिक आधार पर इस स्कीम के कार्यान्वयन की समीक्षा हो सके और यदि उद्यमियों को काई अड़चनें आती हों तो उन्हें समयबद्ध तरीके से निपटानर सुनिश्चित किया जा सके।

सरकार के कार्यक्रम में गन्ने से 60 लाख टन अतिरिक्त चीनी की जगह एथनाल बनाने का लक्ष्य है। इससे चीनी मिलों को किसानों को गन्ने का बकाया भुगतान करने में मदद मिलेगी और लगभग 135 लाख टन अतिरिक्त खाद्यान्न के उपयोग से किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, उद्यमियों द्वारा निवेश से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सृजन में मदद मिलेगी, अलग अलग जगहों पर एथनाल के उत्पादन होने से परिवहन की लागत कम होगी और कच्चे तेल का आयात घटने से भारत को पेट्रोलियम क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

इसमें कहा गया कि सरकार का कहना है कि इस योजना के कार्यान्वयन के साथ, देश में एथनाल उत्पादन क्षमता मौजूदा 684 करोड़ लीटर से बढ़कर वर्ष 2025 तक 1,500 करोड़ लीटर के जरुरत भर के स्तर तक पहुंच जाएगा, ताकि पेट्रोल में एथनॉल के सम्मिश्रण कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम