लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने सोना तस्करी मामले में दो पूर्व सीमा शुल्क अधिकारी, नौ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: September 22, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 सितंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोना तस्करी के आरोपों को लेकर सीमा शुल्क विभाग के दो पूर्व अधिकारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिक रिपोर्ट (एफआईआर) में पूर्व वायु सीमा शुल्क अधीक्षक नवीन सिंह और पूर्व वायु सीमा शुल्क अधिकारी विवेक गहलौत को आरोपी बनाया गया है।

एफआईआर के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 2018 में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया था।

इसी आधार पर सीबीआई ने विदेश से लाये गए 17.73 किलोग्राम सोने की तस्करी के संबंध में सीमा शुल्क विभाग की शिकायत के बाद जांच शुरू की थी। बाजार में इस सोने की कीमत 5.29 करोड़ रुपये आंकी गई।

डीआरआई को दिल्ली की क्षेत्रीय इकाई से तस्करों के एक समूह द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के दौरान अवैध रूप से विदेश से सोना लाने की ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी। साथ में यह भी पता चला था कि तस्कर हवाई अड्डे पर तैनात दो सीमा शुल्क अधिकारियों की मदद से तस्करी करने का प्रयास करेंगे।

सीमा शुल्क विभाग के आदेश में बताया गया कि डीआरआई जांच की प्रक्रिया के दौरान गहलोत ने स्वीकार किया था कि वह नई दिल्ली के लाजपत नगर स्थित अपने फ्लैट में तस्करों की बैठकें आयोजित करता रहा है।

दिल्ली सीमा शुल्क प्राधिकरण की रिपोर्ट के आधार पर दोनों अधिकारियों को 13 अगस्त 2018 को निलंबित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार