लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक के बोर्ड की बैठक शुक्रवार को, पूंजी जुटाने पर होगा विचार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक के निदेशक मंडल की बैठक 28 मई यानी शुक्रवार को होगी। बैंक ने सोमवार को बताया कि इस बैठक में चालू वित्त वर्ष में इक्विटी और ऋण के जरिये पूंजी जुटाने पर विचार किया जाएगा।

हालांकि, बैंक ने यह नहीं बताया कि 2021-22 में उसकी कितनी पूंजी जुटाने की योजना है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा, ‘‘निदेशक मंडल की बैठक 28 मई को बेंगलुरु मुख्यालय में होगी। बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए पूंजी जुटाने की योजना पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जाएगी।’’

बैंक ने कहा कि वह पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी), अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ), राइट्स इश्यू, तरजीही निर्गम या किसी अन्य तरीके से पूंजी जुटाएगा। इसके तहत बासेल तीन बांड या इसी तरह की अन्य प्रतिभूतियां भी जारी की जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट