लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के पश्मिना के पूर्ण दोहन के लिये केन्द्र सरकार से मदद की गुहार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:36 IST

Open in App

लेह, 11 नवंबर संघ शासित लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने प्रदेश में तैयार होने वाली पश्मीना का पूर्ण आर्थिक दोहन किये जाने को लेकर केन्द्र सरकार से मदद मांगी है।

माथुर ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई)मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष नई दिल्ली में हुई बैठक में यह मुद्दा उठाया। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यह बात कही।

प्रवक्ता ने कहा कि माथुर ने गडकरी से मंगलवार को लद्दाख में सड़क परियोजनाओं के सिलसिले में मुलाकात की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पश्मीना को युवाओं के लिये राजस्व सृजन और ग्रामीण आजीविका का साधन बनाने में प्रोत्साहन देने के लिये केन्द्र सरकार से समर्थन पर जोर दिया।

माथुर ने बैठक में जोजिला सुरंग पर काम शुरू करने के लिये सड़क परिवहन मंत्री का धन्यवाद भी किया। इस सुरंग के तैयार हो जाने के बाद कश्मीर और लद्दाख के बीच हर मौसम में उपलब्ध रहने वाली सड़क उपलब्ध होगी।

वर्तमान में श्रीनगर से लेकर लेह तक का 434 किलोमीटर का यह राष्ट्रीय राजमार्ग जोजिला पास में भारी बर्फबारी के चलते साल में चार से पांच महीने बंद रहता है।

प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि जोजिला सुरंग का काम कुछ ही सालों में पूरा कर लिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?