लाइव न्यूज़ :

केयर्न ऑयल एंड गैस ने राजस्थान में पहा़ड़ी क्षेत्र स्थित तेल परियोजना से उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई वेदांता लि. की केयर्न ऑयल एंड गैस ने बुधवार को कहा कि उसने राजस्थान के ऐश्वर्या बाड़मेर पहाड़ स्थित एनए 01 क्षेत्र से कच्चे तेल का उत्पादन शुरू कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘केयर्न के तेल पोर्टफोलियो में यह पहली ठोस चट्टानों के बीच स्थित तेल परियोजना है जिसमें कंपनी के उत्पादन में 20 प्रतिशत योगदान करने की क्षमता है।’’

हालांकि, केयर्न ऑयल एंड गैस ने उत्पादन का आंकड़ा नहीं दिया है।

कंपनी के अनुसार परियोजना का क्रियान्वयन वैश्विक तेल फील्ड सेवा प्रदाता कंपनी श्लुमबर्जर के साथ मिलकर किया गया है।

ऐश्वर्या बाड़मेर हिल परियोजना के विकास में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। यह भारतीय उपमहाद्वीप में ‘मल्टी फ्रैक’ (चट्टानों को तोड़कर) विकास के साथ 37 कुओं में सबसे बड़ा क्षैतिज कुंआ है।

परियोजना के बारे में केयर्न ऑयल एंड गैस के डिप्टी सीईओ (उप-मुख्य कार्यपालक अधिकारी) पी शाह ने कहा, ‘‘एबीएच (ऐश्वर्या बाड़मेर हिल) चट्टानों के बीच उपस्थित तेल निकालने की परियोजना है। इस क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग के जरिये सफलता भारत में उत्खनन और उत्पादन क्षेत्र में वृद्धि को लेकर हमारी प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के हाइड्रोकार्बन क्षमता का एक प्रमाण भी है, जिसमें हम पुराने पड़ रहे क्षेत्रों से उत्पादन बढ़ाने में सफल रहे हैं। हम कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन बढ़ाने को लेकर ऐसे तरीकों की खोज जारी रखेंगे और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में राष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर