लाइव न्यूज़ :

ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन को बेचेगी मोदी सरकार, 100 फीसदी विनिवेश का कैबिनेट ने लिया फैसला

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 8, 2018 21:03 IST

वर्तमान में सरकार के ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीसीआईएल) में 73.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

Open in App

नरेन्द्र मोदी कैबिनेट ने  सरकार ने ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शत प्रतिशत शेयर किसी चुनिंदा कंपनी को बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सरकार ने 100 प्रतिशत विनिवेश का फैसला लिया है। 

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मोरक्को के बीच प्रत्यर्पण समझौते पर हस्ताक्षर करने और अनुमोदन को भी मंजूरी दे दी है, यह समझौता आर्थिक अपराधों, आतंकवाद और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप में भगोड़ा अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी आधार प्रदान करेगा।

वर्तमान में सरकार के ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीसीआईएल) में 73.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एक आधिकारिक ने ट्वीट में बताया है कि, "सीसीईए(CCEA) ने डीसीआईएल(DCIL) में भारत सरकार के 100 प्रतिशत सरकार के रणनीतिक विनिवेश के लिए 4 बंदरगाहों, अर्थात् विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट, परदीप पोर्ट ट्रस्ट, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट और कंदला पोर्ट ट्रस्ट के कंसोर्टियम के लिए सामरिक विनिवेश के लिए सिद्धांत रूप से मंजूरी दे दी है।"

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। 

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित