लाइव न्यूज़ :

BYJU'S: वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेरियन थॉमस ने दिया इस्तीफा, इम्पेंडिंग के साथ जुड़ेंगे, शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 18:47 IST

BYJU'S: चेरियन थॉमस को बायजू के अमेरिकी कारोबार में विस्तार का श्रेय दिया जाता रहा है। अगुवाई में ही बायजू की अनुषंगी ऑस्मो ने वित्त वर्ष 2020-21 में 10 करोड़ डॉलर से अधिक का राजस्व अर्जित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबायजू पिछले कुछ महीनों से वित्तीय संकट का सामना कर रही है।कई प्रमुख अधिकारी कंपनी से अलग हो चुके हैं।कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

BYJU'S: शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय कारोबार) चेरियन थॉमस ने कंपनी से इस्तीफा देने के बाद इम्पेंडिंग के साथ जुड़ने की घोषणा की है। अमेरिका स्थित इम्पेंडिंग इंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि थॉमस को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

वह कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में विस्तार के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिभाओं को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस बारे में टिप्पणी के लिए बायजू को भेजे गए ईमेल का कोई भी जवाब नहीं मिला है। हालांकि घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने थॉमस के बायजू से अलग होने की पुष्टि की है। लेकिन उनके उत्तराधिकारी के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं की।

थॉमस को बायजू के अमेरिकी कारोबार में विस्तार का श्रेय दिया जाता रहा है। उनकी अगुवाई में ही बायजू की अनुषंगी ऑस्मो ने वित्त वर्ष 2020-21 में 10 करोड़ डॉलर से अधिक का राजस्व अर्जित किया था। बायजू पिछले कुछ महीनों से वित्तीय संकट का सामना कर रही है। इस दौरान कई प्रमुख अधिकारी कंपनी से अलग हो चुके हैं।

टॅग्स :दिल्लीअमेरिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां