लाइव न्यूज़ :

Byju's News: ऑडिट पूरा करने के बाद दिया इस्तीफा, बायजू को झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2023 13:01 IST

Byju's News: कंपनी वित्त वर्ष 2022 के लिए वित्तीय परिणाम घोषित करने के लिए लंबे समय से कुछ मंजूरी का इंतजार कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देशैक्षणिक जगत के दिग्गज प्रदीप कनकिया को वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।वित्त वर्ष 2022 का ऑडिट तैयार करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं।मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Byju's News: शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अजय गोयल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ऑडिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद पद छोड़ दिया है। वह वेदांता में वापस लौट जाएंगे। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शैक्षणिक जगत के दिग्गज प्रदीप कनकिया को वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

कंपनी के अध्यक्ष (वित्त) नितिन गोलानी को कंपनी के वित्त कार्य को संभालने के लिए भारत के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गोयल ने कहा, ‘‘ मैं बायजू के संस्थापकों तथा सहकर्मियों को तीन महीने में वित्त वर्ष 2022 का ऑडिट तैयार करने में मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

मैं बायजू में एक छोटे लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन की सराहना करता हूं।’’ कंपनी वित्त वर्ष 2022 के लिए वित्तीय परिणाम घोषित करने के लिए लंबे समय से कुछ मंजूरी का इंतजार कर रही है। कंपनी ने परिणाम की घोषणा करने के लिए अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में निदेशक मंडल की बैठक आयोजित करने की योजना बनाई थी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गोयल के इस्तीफे के कारण यह बैठक नहीं हो पाई। गोयल द्वारा ऑडिट प्रक्रिया पूरी हो गई है।

ऑडिटर बीडीओ (एमएसकेए एंड एसोसिएट्स) ऑडिट पर गौर करने के बाद उस पर हस्ताक्षर करेंगे क्योंकि सीएफओ के इस्तीफे का कंपनी की ऑडिट प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 का परिणाम बीडीओ (एमएसकेए एंड एसोसिएट्स) द्वारा प्रक्रिया पूरी करने के बाद बायजू के निदेशक मंडल के समक्ष रखा जाएगा।

गोयल ने कंपनी में अपने छह महीने के कार्यकाल के बाद इस्तीफा दिया है। बायजू ने अप्रैल के पहले सप्ताह में समूह के सीएफओ के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी, लेकिन आंतरिक पुनर्गठन के कारण उन्हें भारत के वित्त मामले संभालने का प्रभार दिया गया।

गोयल के कंपनी से जुड़ने के दो महीने के भीतर ही बायजू की ऑडिटर कंपनी डेलॉयट जून में कंपनी से अलग हो गई थी। उसने इस कदम के पीछे वित्त वर्ष 2022 के लिए वित्त विवरण प्रस्तुत करने में देरी का हवाला दिया था।

टॅग्स :मुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?