लाइव न्यूज़ :

ED ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया, बायजू रवींद्रन को देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं

By आकाश चौरसिया | Updated: February 22, 2024 13:42 IST

ईडी ने बायजू रवींद्रन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर उन्हें देश छोड़ने से मना कर दिया है। इसके साथ अब वो विदेश यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय जांच एजेंसी ने बायजूस फाउंडर के विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर जारी कियासर्कुलर में ईडी ने उन्हें देश छोड़ने से मना कर दियाईडी ने इससे पहले भी बायजूस फाउंडर को सूचना देने पर ऐसा ही सर्कुलर जारी किया था

बायजूस: बायजूस के फाउंडर बायजू रवींद्रन को देश से बाहर जाने पर प्रवर्तन निदेशालय ने प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के बाद कंपनी के सामने एक और मुसीबत सामने आ खड़ी हुई है। केंद्रीय एजेंसी ने लुकआउट सर्कुलर ने 43 वर्षीय उद्योगपति के खिलाफ जारी कर दिया। इससे पहले, ईडी ने 'सूचना पर' एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जिसका अर्थ था कि आव्रजन अधिकारी रवींद्रन की किसी भी विदेश यात्रा के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे, लेकिन अब उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सकता है।

एडटेक फर्म एक समय करीब 20 बिलियन डॉलर की कंपनी हुआ करती थी, लेकिन आज उसकी कुल बाजार पूंजी में 90 फीसदी का तगड़ा झटका लगा है। एडटेक कंपनी में आखिर निवेशक सिर्फ एक मात्र डेलायट ही बचा था और उसने विपत्ति में कंपनी से हट चुकी है। बायजूस 1.2 बिलियन डॉलर के ऋण को लेकर अमेरिका में ऋणदाताओं के साथ कानूनी लड़ाई में भी फंसा हुआ है।

रवींद्रन पहले इंजीनियर थे, जिन्होंने कंपनी की मार्केट में बढ़त से लेकर संकट को देखा और इस कारण उन्होंने कंपनी के कई वर्कर्स को भी बाहर का रास्ता दिखाया। 

कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से मिली थी राहतबायजूस के शेयरधारकों के एक समूह ने रवींद्रन को बाहर करने और एक नया बोर्ड नियुक्त करने के लिए कल एक आम बैठक बुलाने का अनुरोध किया था। लेकिन, एडटेक फर्म के संस्थापक को कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश से कुछ राहत मिली है, जिसमें कहा गया है कि बैठक में लिया गया कोई भी निर्णय अगली सुनवाई तक अमान्य होगा। बायजू ने कहा है कि यह बैठक केवल कंपनी के प्रबंधन, नियंत्रण और कामकाज को बाधित करने के लिए बनाई गई, जिससे आगे कार्य बाधित हो जाएं।

शेयर होल्डर ने फैसले पर पूरा सच बता दियाकंपनी से जुड़े सूत्रों की मानें तो एक शेयर होल्डर ने एएफपी से बात करते हुए बताया कि कोर्ट ने निवेशकों की बैठक पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।  निवेशक ने कहा कि बैठक आयोजित की जाएगी और निवेशक अभी भी रवींद्रन को सीईओ पद से हटाने पर जोर देंगे।

टॅग्स :एजुकेशनप्रवर्तन निदेशालयबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम