लाइव न्यूज़ :

2030 तक सड़कों पर आज के मुकाबले 10 गुना ज्यादा होंगी इलेक्ट्रिक कारें, अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट में दावा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 24, 2023 15:51 IST

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने मंगलवार, 24 अक्टूबर को नए 'वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2023' के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार ऊर्जा जगत में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी मौजूदा 30 प्रतिशत से 2030 तक 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोग आजकल इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रुख कर रहे हैंइलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी काफी तेजी देखी गई है2030 तक दुनिया भर में सड़कों पर लगभग 10 गुना अधिक इलेक्ट्रिक कारें दिखाई देंगी

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग आजकल इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। हाल के समय में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी काफी तेजी देखी गई है। अब अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि 2030 तक दुनिया भर में सड़कों पर लगभग 10 गुना अधिक इलेक्ट्रिक कारें दिखाई देंगी। 

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने मंगलवार, 24 अक्टूबर को नए 'वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2023' के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार ऊर्जा जगत में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी मौजूदा 30 प्रतिशत से 2030 तक 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

आईईए के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने कहा,  "स्वच्छ ऊर्जा में परिवर्तन दुनिया भर में हो रहा है। यह 'अगर' का सवाल नहीं है, यह सिर्फ 'कितनी जल्दी' का सवाल है। जितनी जल्दी हो उतना हम सभी के लिए बेहतर होगा कि स्वच्छ ऊर्जा को अपनाया जाए।" रिपोर्ट में कहा गया है कि  नई अपतटीय पवन परियोजनाओं में निवेश 2030 तक तीन गुना तक बढ़ जाएगा।

बता दें कि मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं लेकिन आने वाले समय में इनकी कीमतें भी कम होने की संभावना है। भारत में इस समय कई ऐसी कारें हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। टाटा मोटर्स की टियागो ईवी, टिगोर ईवी, नेक्सॉन ईवी प्राइम, नेक्सॉन ईवी मैक्स, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी, महिंद्रा ई-वरीटो, सिट्रोएन ईसी3, हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और बीवाईडी ई6 जैसी अलग-अलग सेगमेंट की इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं जो इस समय बाजार में उपलब्ध हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने का सबसे बड़ा लाभ ये है कि इससे आप अपनी यात्रा के खर्च को बेहद कम कर सकते हैं। जहां एक पेट्रोल कार पर 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में 600 से 800 रुपये खर्च हो जाते हैं, वहीं एक इलेक्ट्रिक कार से इतनी दूरी तय करने में 100 रुपये से भी कम का खर्च आता है। बार-बार पेट्रोल भरवाने के लिए जाने का झंझट भी नहीं उठाना पड़ता। यही कारण है कि इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है।

टॅग्स :इलेक्ट्रिक कारइलेक्ट्रिक बाइकइलेक्ट्रिक व्हीकलElectric Vehicles
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारअटल बिहारी वाजपेयी शिवदी-न्हावा शेवा अटल सेतुः 31 दिसंबर 2026 तक इलेक्ट्रिक वाहन पर टोल छूट, 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

भारतई-रिक्शा के क्रैश टेस्ट के साथ इसका संयमित संचालन भी जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?