लाइव न्यूज़ :

कारोबारी दिग्गजों ने किया केरल को आधुनिक अर्थव्यवस्था बनाने का समर्थन

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार फरवरी रतन टाटा और आनंद महिंद्रा सहित भारतीय उद्गोग जगत की दिग्गज हस्तियों ने केरल के प्राकृतिक सौंदर्य को प्रभावित किए बिना राज्य को औद्योगिक विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपना समर्थन देने का वादा किया है।

इसबीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि सरकार अपने उत्पादों के वैश्विक विपणन के लिए निर्यात संवर्धन परिषद की स्थापना पर विचार करेगी।

राज्य योजना बोर्ड द्वारा विचार मंच ‘केरल लुक्स अहेड’ के तहत आयोजित एक विशेष ऑनलाइन सत्र में इन उद्योगपतियों ने कहा कि राज्य में उद्योग के अनुकूल माहौल है और वृद्धि के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन जैसे क्षेत्रों की पहचान की।

टाटा ट्रस्ट के चेयरपर्सन रतन टाटा ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और परामर्श से केरल को एक ऐसी औद्योगिक विकास नीति बनाने में मदद मिलेगी, जो राज्य की सुंदरता को खराब किए बिना सूचना प्रौद्योगिकी और पारंपरिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दे।

महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने कहा कि केरल हरित उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?