लाइव न्यूज़ :

पहली तिमाही में कारोबार विश्वास सूचकांक 27.5 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कारोबार विश्वास सूचकांक (बीसीआई) इससे पिछली तिमाही की तुलना में 27.5 प्रतिशत घट गया। बीसीआई को दिल्ली के शोध संस्थान एनसीएईआर ने तैयार किया है।

एनसीएईआर ने बुधवार को बयान में कहा कि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर सेवा क्षेत्र का बीसीआई 35.3 प्रतिशत घट गया। टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र के लिए इसमें 32.9 प्रतिशत, पूंजीगत सामान क्षेत्र के लिए 32.3 प्रतिशत, मध्यवर्ती सामान क्षेत्र के लिए 17 प्रतिशत तथा उपभोक्ता गैर-टिकाऊ सामान क्षेत्र के लिए 14.3 प्रतिशत की गिरावट आई।

एनसीएईआर ने कहा, ‘‘उच्च चक्रीय संकेतक बताते हैं कि 2021-22 की पहली तिमाही में आर्थिक गतिविधियां बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में सुस्त पड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद 2020-21 की पहली तिमाही से ये बेहतर रही हैं। यह हैरान करने वाला नहीं है कि पहली तिमाही में कारोबारी धारणा खराब हुई है। यह धारणा व्यापक स्तर पर खराब हुई है।’’

एनसीएईआर का बीसीआई 2020-21 की तीसरी और चौथी तिमाही में लगभग एक समान रहा था लेकिन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह ऐतहासिक रूप से दूसरे सबसे निचले स्तर पर आ गया है। सबसे निचला स्तर 2020-21 की पहली तिमाही में देखने को मिला था।

शोध संस्थान ने कहा कि पहली तिमाही में बीसीआई पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के 85.2 से 27.5 प्रतिशत घटकर 61.8 पर आ गया। हालांकि, सालाना आधार पर बीसीआई में 33.2 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?